प्रधानमंत्री काॅलेज आफ एक्सीलेंस चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीहोर को निर्माण एवं अधोसंरचना विकास कार्यों हेतु कुल ₹8 करोड़ 38 लाख की राशि स्वीकृत की गई

10 जुलाई 2026 को आयोजित स्थायी वित्तीय समिति की बैठक के परिप्रेक्ष्य में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना क्रमांक 7643 के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालयों में भवन निर्माण से संबंधित प्राप्त प्रस्तावों का औचित्य एवं प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री काॅलेज आॅफ एक्सीलेंस चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीहोर के लिए महत्वपूर्ण निर्माण एवं अधोसंरचना विकास कार्यों हेतु कुल ₹8 करोड़ 38 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत राशि का विवरण निम्नानुसार है।
1. डोम निर्माण हेतु – ₹1 करोड़ 50 लाख
2. स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स निर्माण हेतु – ₹6 करोड़ 88 लाख
इस प्रकार महाविद्यालय को कुल ₹8.38 करोड़ की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन निर्माण कार्यों से महाविद्यालय की अधोसंरचना में महत्वपूर्ण विस्तार होगा तथा विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेल एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस महाविद्यालय को यूजीसी ने स्वशासी महाविद्यालय का भी दर्जा प्राप्त हो गया है
प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, चंद्रशेखर आज़ाद शासकीय स्नातकोत्तर लीड कॉलेज, सीहोर को UGC द्वारा 2026-27 से 2035-36 तक 10 वर्षों के लिए Autonomous Status प्रदान किया गया है।





