भारतीय शिक्षण मंडल का 57वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम,बुधवार 15 अप्रैल को मनाया जायेगा

*भारतीय शिक्षण मंडल के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आज*
भोपाल। भारतीय शिक्षण मंडल के 57वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आज बुधवार 15 अप्रैल को आयोजित होगा। भारतीय शिक्षण मंडल मध्य भारत प्रांत भोपाल महानगर द्वारा ‘शिक्षा में संस्कार, राष्ट्र निर्माण का आधार’ विषय पर न्यू मार्केट स्थित अपेक्स बैंक के समन्वय भवन में प्रातः 11 बजे से यह आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद राजपूत होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री बी. आर. शंकरानन्द विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. संजय पाठक होंगे।
संगठन के स्थापना दिवस पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में भारतीय शिक्षण मंडल मध्य भारत प्रांत के भोपाल महानगर द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।
इसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कुलगुरु, शिक्षक, विद्यार्थी, युवा, मातृशक्ति सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान उपस्थित रहेंगे।



