भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश भोपाल संभाग एवं सेंट मोंटफोर्ट स्कूल पटेल नगर भोपाल के द्वारा आयोजित 22 से 28 अप्रैल 2026 मैं दिनांक 27 तारीख को आयोजित सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात प्रशिक्षण अभियान

भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश भोपाल संभाग एवं सेंट मोंटफोर्ट स्कूल पटेल नगर भोपाल के द्वारा आयोजित एडवांस्ड स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन शिविर में दिनांक 22 से 28 अप्रैल 2026 मैं दिनांक 27 तारीख को आयोजित सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत श्री गिरीश सारस्वत जी एवं उनके सहयोगी शिविर स्थल पर उपस्थित हुए एवं उन्होंने बड़े ही रोचक ढंग से ट्रैफिक नियम रहावीर योजना आदि के बारे में प्रतिभागियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की


प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्न भी पूछे गए जिसका समाधान श्री सारस्वत जी द्वारा किया गया आयोजन में 26 प्रतिभागी एवं स्टाफ भोपाल,जबलपुर मंडला झाबुआ मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश तथा नई दिल्ली के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट भोपाल संभाग श्री राजेश मेवाड़े द्वारा ट्रैफिक एजुकेशन सेल के पदाधिकारी को धन्यवाद व्यापित किया गया तथा विद्यालय परिवार की ओर से स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया.



