मंडी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई

कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर के आज दो वरिष्ठ कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति पर विदाई कार्यक्रम किया गया उपरोक्त जानकारी देते हुए कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि दोनों कर्मचारियों की अर्धवार्षिक पूर्ण होने पर मंडी परिवार की ओर से सम्मानजनक तरीके से भावभीनी बधाई दी गई मंडी समिति के कार्यालय सहायक श्री सदानंद कापसे जी, एवं मंडी बोर्ड के कर्मचारी उप निरीक्षक अविनाश श्रॉफ अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर सेवा निवृत हुए मंडी सचिव भूपेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में दोनों कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम किया गया दोनों कर्मचारियों को शाल, श्रीफल और उनके द्वारा सेवा अवधि के दौरान जो उनका मंडी की सेवा का जज्बा प्रदान किया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित ने कहा कि हम आपकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं, मंगल जीवन की कामना करते हैं आपने मंडी समिति बुरहानपुर में 30 40 वर्ष की सेवा की है और अपना पूरा जीवन लगा दिया मंडी के प्रगति के लिए हम आपका सम्मान करते हैं और काजल की कोठारी से बेदाग निकलकर आपने साबित कर दिया ईमानदारी संसार में जिंदा है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकांत गंगराड़े भी आपके मंगल में जीवन की कामना की, कर्मचारी मंडी निरीक्षक प्रेमलाल खेड़कर, अकाउंटेंट जयेश रामटेक, श्रीमती साधना पटेल, पिंकी चौहान, संतोष दलाल, दिनेश सोनी, अनिल चौधरी, विजय सुगंधी ,मिलिंद महाजन, कुणाल महाजन, अशोक पाटिल, जगदीश महाजन, कमलेश चौधरी शंकर सन्यास द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया दोनों कर्मचारियों ने कहा कि मंडी परिवार ने हमें तन मन धन सब कुछ दिया और हम मंडी की प्रगति के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं हम मंडी की और तरक्की हो इसके लिए प्रार्थना करते हैं*



