लोकायुक्त इंदौर ने लक्ष्मीनारायण कंडवाल, ज्वाईंट डायरेक्टर (संयुक्त संचालक), महिला एवं बाल विकास विभाग, इंदौर, निवासी 149-सी, आनंद विहार, स्कीम नम्बर 103 में आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने संबंधित सूचना के बाद छापा कार्यवाही

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देखमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की छापा कार्यवाही
आरोपी :-
श्री लक्ष्मीनारायण कंडवाल, ज्वाईंट डायरेक्टर (संयुक्त संचालक), महिला एवं बाल विकास विभाग, इंदौर, निवासी 149-सी, आनंद विहार, स्कीम नम्बर 103 इंदौर
पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त इंदौर डॉ. राजेश सहाय को महिला एवं बाल विकास विभाग, इंदौर में संयुक्त संचालक के पद पर पदस्थ श्री लक्ष्मीनारायण कंडवाल के द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने संबंधित सूत्र सूचना प्राप्त हुई थी, जिसका सत्यापन कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास के द्वारा करवाया गया। सत्यापन में सूचना प्रथमदृष्टया सही पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13 (1) बी, 13 (2) के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आज दिनांक 10.06.2026 को प्रातः 06.00 बजे से आरोपी के निवास स्थान पर छापा कार्यवाही जारी है।
छापा कार्यवाही के दौरान आरोपी श्री लक्ष्मीनारायण कंडवाल द्वारा उनकी पत्नि, पुत्रो एवं पुत्र वधू तथा रिश्तेदारों के नाम से
(1) ग्राम सोनवाय जिला इंदौर में 0.097 हेक्टयर कृषि भूमि 664170/- रू.,
(2) ग्राम तारपुरा तहसील व जिला धार स्थित प.ह.नं. 61 के सर्वे कमांक 33 रकबा 2.560 हेक्टयर कृषि भूमि 9,36,655/- रू.
(3) भूखण्ड कमांक 149-सी, आनंद विहार, स्कीम नम्बर 103 इंदौर को कय करने एवं भूखण्ड पर जी+3 करीब 13560 वर्गफीट भवन निर्माण पर 2,66,57,450/- रू.
(4) इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 140 स्थित भूखण्ड कमांक 220 ए.एम. (54 वर्गमीटर) को 21,90,806/- रू.
(5) इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना कमांक 140 सेक्टर ए टाईप एम के भूखण्ड कमांक 378 ए.एम कय करने पर 15,34,572/- रू.
(6) ग्राम बनेडिया जिला धार में 0.879 हेक्टयर कृषिभूमि कय करने पर 12,26,118/- रू.
(7) ग्राम बनेडिया जिला धार में 1.176 हेक्टयर कृषि भूमि कय करने पर 22,71,327/- रू.
(8) ग्राम बनेडिया जिला धार 2.100 हेक्टयर कृषि भूमि कय करने पर 40,55,940 /- रू.
(9) ग्राम तारपुरा तहसील सागौर जिला धार में 2.195 कृषिभूमि कय करने पर 1,53,15,350/- रू.
(10) ग्राम तारपुरा तहसील पीथमपुर जिला धार में 0.345 हेक्टयर एवं 0.606 हेक्टयर कृषि भूमि कय करने पर 67,27,239/- रू.
(11) ग्राम बेकल्या तहसील पीथमपुर जिला धार में 1.740 हेक्टयर कृषि भूमि कय करने पर 11,94,185/- रू.
(12) ग्राम बेकल्या तहसील पीथमपुर जिला धार में 2.435 हेक्टयर कृषि भूमि कय करने पर 2,28,97,007/- रू.
(13) ग्राम बेकल्या तहसील पीथमपुर जिला धार में 1.740 हेक्टयर कृषिभूमि कय करने पर 11,94,185/- रू.
(14) ग्राम तारपुरा तहसील पीथमपुर जिला धार में 1.212 हेक्टयर कृषि भूमि कय करने पर 25,00,000/-रू. व्यय करना ज्ञात हुआ है।
इस प्रकार आरोपी द्वारा अचल सम्पत्ति कय करने पर लगभग9,76,15,004/- रुपये व्यय किया गया है।
सर्च कार्यवाही के दौरान आरोपी का एक बैंक लॉकर बैंक ऑफ इंडिया, शाखा सांठा बाजार सराफा इंदौर में होना पाया गया है।
आरोपी कुल आय 2,80,00,000/- रूपये के विरूद्ध कुल 9,76,15,004/- रू. व्यय अभी तक की जांच में किया जाना पाया गया है जो कि कुल अर्जित आय का 241 प्रतिशत अनुपातहीन है।
छापादल सदस्य :-
टीम-1:- उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील तालान, कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक श्री दिगम्बर पाल, का.वा. प्रआर श्री आशीष शुक्ला, आरक्षकगण श्री विजय कुमार, श्री शिवप्रकाश पाराशर, श्री रामेश्वर निंगवाल एवं श्री प्रभात मोरे।
टीम-2 कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक सउनि मो. रहीम खान, का.वा. प्रआर श्री रणजीत द्विवेदी, आरक्षकगण श्री कमलेश परिहार, श्री शैलेन्द्र सिंह बघेल, श्री आदित्य सिंह भदौरिया, श्री कृष्ण अहिरवार।
टीम-3 कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, का.वा. प्रआर श्री प्रमोद यादव, श्री विवेक मिश्रा, आरक्षकगण श्री मनीष माथुर, श्री पवन पटोरिया।





