मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश को कृषि विकास के लिए ₹403.88 करोड़ की राशि जारी, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने जताया आभार



केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में कृषि विकास एवं किसान कल्याण की योजनाओं को मिलेगी गति

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना ने प्रदेश के कृषि क्षेत्र के विकास एवं किसानों के कल्याण के लिए भारत सरकार द्वारा ₹403.88 करोड़ की द्वितीय किश्त जारी किए जाने पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 सितंबर 2026 को श्री कंसाना को प्रेषित पत्र में अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के कृषि क्षेत्र के विकास के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के अंतर्गत ₹224.14 करोड़ तथा अन्य कृषि विकास मद के अंतर्गत ₹179.74 करोड़ की राशि जारी की गई है। इस प्रकार प्रदेश को कुल ₹403.88 करोड़ की द्वितीय किश्त प्राप्त हुई है।

कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना ने कहा कि केंद्र सरकार का यह सहयोग प्रदेश में कृषि विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों को गति प्रदान करेगा। इससे किसानों के हित में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को सशक्त बनाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश के कृषि क्षेत्र को नई गति मिलेगी और किसानों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

श्री कंसाना ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कृषि मंत्री श्री कंसाना ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण, कृषि क्षेत्र की उन्नति और अन्नदाता की समृद्धि के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर निरंतर कार्य करती रहेगी।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button