लोकायुक्त की कार्यवाही ₹8000की रिश्वत (1) राजेंद्र सिंह पिता गजराज सिंह उम्र 59 वर्ष पद -ऑडिट ऑफिसर कार्यालय उपआयुक्त सहकारी संस्थाये नरसिहपुर(2) अमित श्रीवास्तव पिता श्री शिव कुमार श्रीवास्तव उम्र 34 वर्ष पद- प्रभारी प्रबंधक विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर निवासी गली नंबर 7 राजनगर नरसिहपुर को विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर में ट्रेप किया गया
*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त मध्यप्रदेश भोपाल श्री योगेश देशमुख के निर्देशन में एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर लगतार कार्यवाही करने के निर्देश के अनुक्रम में आज दिनाँक 21.09.2026 को आरोपीगण (1) राजेंद्र सिंह पिता गजराज सिंह उम्र 59 वर्ष पद -ऑडिट ऑफिसर कार्यालय उपआयुक्त सहकारी संस्थाये नरसिहपुर(2) अमित श्रीवास्तव पिता श्री शिव कुमार श्रीवास्तव उम्र 34 वर्ष पद- प्रभारी प्रबंधक विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर निवासी गली नंबर 7 राजनगर नरसिहपुर को विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर में ट्रेप किया गया।
विवरण -आवेदक अशोक कुमार पटेल पिता श्री तेजबल सिंह पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम मेघ तहसील गोटेगांव जिला नरसिहपुर जो सेवा सहकारी समिति बरहटा का वर्ष 2025-26 का ऑडिट, ऑडिट ऑफिसर श्री राजेंद्र सिंह कार्यालय उपआयुक्त सहकारीता जिला नरसिहपुर के द्वारा किया जा रहा है समिति बरहटा का ऑडिट करने एवं ऑडिट में आपत्ति नहीं लगाने के एवज में ऑडिट ऑफिसर श्री राजेंद्र सिंह द्वारा 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह ₹8000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए थे। आरोपी राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर की उपस्थिति में सहआरोपी अमित श्रीवास्तव को कार्यालय विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर में आज दिनांक 21/ 9/2026 को 8000 रुपए की रिश्वती राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ।आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो.)2018 की धारा-7,13(1)B,13(2) एवं 61( 2) बीएन एस के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य- , टी एल ओ निरीक्षक राहुल गजभिए निरीक्षक जितेंद्र यादव एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि कोई भी शासकीय अधिकारी – कर्मचारी रिश्वत की मांग करे, तो कार्यालय एवं दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।
कार्यालय पता –
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त
सिविक सेंटर,जेडीए बिल्डिंग,3rd फ्लोर, जबलपुर
मोबाइल नंबर 7999514544
दूरभाष नंबर 0761-2408599
0761-2408588



