लोकायुक्त पुलिस, भोपाल संभाग द्वारा ट्रैप कार्रवाई,श्रीमती सीमा दांगी, पटवारी, हल्का नंबर 78, ग्राम खेजड़िया,वा सह आरोपी जमाना प्रसाद,तहसील जीरापुर, जिला राजगढ़ को ₹7,000 की रिश्वत लेते किया ट्रैप

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त पुलिस, भोपाल संभाग द्वारा दिनांक 20/08/2026 को ट्रैप कार्रवाई की गई।
आवेदक
श्री राम प्रसाद दांगी, निवासी ग्राम श्यामपुरा, तहसील जीरापुर, जिला राजगढ़।
आरोपी
1. श्रीमती सीमा दांगी, पटवारी, हल्का नंबर 78, ग्राम खेजड़िया, तहसील जीरापुर, जिला राजगढ़।
सह-आरोपी
2. श्री जमाना प्रसाद उर्फ बबलू, पिता श्याम लाल वर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी जीरापुर, जिला राजगढ़।
घटनास्थल
पटवारी का निजी कार्यालय, सिरपोई कॉलोनी, जीरापुर, जिला राजगढ़।
रिश्वत राशि
₹7,000/-
प्रकरण का विवरण
आवेदक श्री राम प्रसाद दांगी, निवासी ग्राम श्यामपुरा, तहसील जीरापुर, जिला राजगढ़ द्वारा दिनांक 13/08/2026 को अपनी भूमि के नामांतरण के संबंध में लोकायुक्त पुलिस, भोपाल संभाग में शिकायत प्रस्तुत की गई थी।
आवेदक द्वारा बताया गया कि उन्होंने हल्का नंबर 78, ग्राम खेजड़िया में स्थित खसरा नंबर 407/1 की भूमि के नामांतरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था।
आवेदक द्वारा अपने नामांतरण आवेदन की प्रगति जानने के लिए संबंधित पटवारी श्रीमती सीमा दांगी से संपर्क किया गया। आरोप है कि पटवारी द्वारा बिना पैसे के कार्य नहीं करने की बात कहते हुए नामांतरण की कार्यवाही करने के एवज में ₹7,000/- रिश्वत की मांग की गई।
आवेदक रिश्वत देने का इच्छुक नहीं था तथा आरोपी पटवारी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई चाहता था। शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत राशि की मांग किया जाना पाया गया।
तदुपरांत सुनील कुमार पाटीदार, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त भोपाल द्वारा ट्रैप कार्रवाई हेतु दल का गठन किया गया।
दिनांक 20/08/2026 को गठित ट्रैप दल द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी श्रीमती सीमा दांगी को सह-आरोपी श्री जमाना प्रसाद उर्फ बबलू के माध्यम से ₹7,000/- की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैप दल टीम
उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में—निरीक्षक रजनी तिवारी, जी.एस. मर्सकोले, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल एवं आरक्षक मनमोहन साहू, रवि शर्मा, प्रसेनजीत, हेमेन्द्र पाल, हिम्मत सिंह एवं रक्षा परमार।




