मध्य प्रदेश

विद्या भारती मध्यभारत प्रांत की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

विद्या भारती की दो प्रांतीय समितियों की नवीन कार्यकारिणी निर्वाचित


भोपाल-विद्या भारती मध्यभारत प्रांत की वार्षिक साधारण सभा रविवार को सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान हर्षवर्धन नगर में आयोजित हुई। इसमें सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान, मध्यप्रदेश एवं ग्राम भारती शिक्षा समिति की त्रैवार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पद पर  मोहनलाल गुप्ता एवं ग्राम भारती शिक्षा समिति अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रघुवंशी निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी प्रकाश धनगर, सह मंत्री, विद्या भारती मध्यक्षेत्र एवं संजय पटवा, कोषाध्यक्ष, विद्या भारती मध्यक्षेत्र के मार्गदर्शन में आमसहमति से निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।

*दिग्विजय सिंह चौहान प्रादेशिक सचिव निर्वाचित*

सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान, मध्यप्रदेश के प्रादेशिक सचिव पद पर श्री दिग्विजय सिंह चौहान निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शिरोमणि दुबे, डॉ. आशीष जोशी, श्रीमती सरिता पटेल तथा कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश राजपूत निर्वाचित हुए। सहसचिव श्रीमती रश्मि रघुवंशी, चन्द्रकान्त त्रिपाठी एवं संदीप केकरे चुने गए हैं। समिति के सदस्य राजेश शुक्ला, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, विवेक वर्मा, श्रीमती पूजा उदासी, अंकित अग्रवाल, मूलचंद कबीरपंथी चुने गए हैं। पदेन सदस्य प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी, सह संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल एवं प्रांत प्रमुख रामकुमार भावसार होंगे।विशेष आमंत्रित सदस्य दीपक चन्देवा, प्रो. नीलाभ तिवारी एवं डॉ. रामनिवास गुप्ता को बनाया गया है।

*ग्राम भारती के सचिव चुने गए गोविन्दप्रसाद कारपेन्टर*

ग्राम भारती शिक्षा समिति के सचिव पद पर गोविंद कारपेंटर को चुना गया है। उपाध्यक्ष अशोक कुमार दांगी, डॉ. बबिता मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह  तथा कोषाध्यक्ष  भगवतशरण सहाय निर्वाचित हुए। सहसचिव अनिरुद्ध तंवर
सहसचिव श्रीमती हेमलता राणा, मनोज दिवोलिया कोषाध्यक्ष भगवतशरण सहाय निर्वाचित हुए हैं। सदस्य सुजीत शर्मा, मनमोहन विश्वकर्मा, मुरलीधर धर्मवाणी, श्रीमती रेखा भदौरिया, हरनामसिंह रघुवंशी, कुंवर सिंह मरकाम पदेन सदस्य पदेन सदस्य प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी, सह संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल एवं प्रांत प्रमुख चंद्रहंस पाठक होंगे।
विशेष आमंत्रित सदस्य रामदयाल लहरपुरे एवं  इन्द्रसिंह परमार चुने गए हैं।


दोनों समितियों के सदस्यों, पदेन सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की गई।

संकल्प के  साथ सक्रिय भूमिका निभाए प्रत्येक कार्यकर्ता

समापन सत्र में प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी ने अमृतकाल–2027 की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए सम्राट विक्रमादित्य सैनिक विद्यालय, प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, मॉडल विद्यालय, डिजिटल अधोसंरचना, कौशल बोध, पर्यावरण एवं व्यसनमुक्ति अभियान, ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्प, समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों से शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के लक्ष्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाए। सभी ने मिलकर लक्ष्य केन्द्रित कार्य करने का संकल्प लिया.

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button