मध्य प्रदेश

संयुक्त मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री जी को सोपा ज्ञापन, शिक्षक पात्रता परीक्षा पुनर्विचार करें

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला बुरहानपुर द्वारा प्रदेश के  मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव जी को नेपानगर आगमन पर हेलीपैड पर ज्ञापन सोपा गया, उपरोक्त जानकारी देते हुए कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि लाखों शिक्षकों के टेंशन का कारण शिक्षक पात्रता परीक्षा है इसके निवारण के लिए प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को हेलीपैड पर ज्ञापन सोपा गया  प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का मुद्दा उठाते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि 2009 शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा कहा गया कि 2005 के बाद जिन लोगों ने परीक्षा दी है और 2005 के पहले जिन्होंने परीक्षा नहीं दिए उन सभी को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है इस  फैसले के विरुद्ध माननीय मध्य प्रदेश सरकार को रिव्यू कोटेशन याचिका दाखिल करना चाहिए जिस प्रकार जम्मू कश्मीर, केरल, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के हित में याचिका दाखिल की है इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार भी शिक्षकों के जीवन को देखते हुए और शिक्षकों द्वारा प्रदेश के विकास में रात दिन मेहनत कर मध्य प्रदेश का समृद्ध बनाने में अपना जो योगदान दिया है उसको देखते हुए शिक्षकों के हित  मे निर्णय लेना चाहिए संयुक्त मोर्चा के डॉक्टर अशफाक खान, अनिल बाविस्कर, राजेश पाटील, राजकुमार मंडलोई ,विजय राठौड़, धर्मेंद्र चौकसे, सदानंद कैप्स ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी आप प्रदेश के आन-बान शान है, समस्त शिक्षक गण आपके और अपनी आशा भरी नजरों से देख रहा है और इतना ही नहीं यह जो नियमावली है यह उन शिक्षकों पर लागू किया जाए जब से आरटीई लागू हुआ है आरटीई लागू होने से पूर्व समस्त शिक्षकों ने अपने स्तर की पात्रता परीक्षा में उतना करने की पश्चात ही सेवारत हुए हैं वहीं दूसरी ओर 1998 के शिक्षाकर्मियों को ने साक्षात्कार के माध्यम से पात्रता की थी 2001 के एवं 2003 के संविदा भर्ती शिक्षकों ने भी साक्षात्कार के माध्यम से परीक्षा उत्तीर्ण की एवं 2005 एवं 2008 के शिक्षकों ने व्यापम के माध्यम से पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण्य कर के ही सेवा में आए हैं वहीं दूसरी और संयुक्त मोर्चा के राजेश साल्वे का कहना है कि जो लोग इस आरटीई नियम से कार्यरत थे उन पर यह नियम लगाना न्याय संगत नहीं है ज्ञापन खंडवा जिले के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल जी बुरहानपुर विधायक अर्चना चटनी जी एवं नेपानगर विधायक मंजू दादू को भी दिया गया

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button