15 गौरवशाली वर्षों की यात्रा – Crystal Jubilee Year 2026” एवं Best Practice के अंतगगत पोला पवग का आयोजन

शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी में “15 गौरवशाली वर्षों की यात्रा – Crystal Jubilee Year 2026” एवं Best Practice के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पर्व पोला का आयोजन दिनांक 11 सितंबर 2026 को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए फुगड़ी, खड़ी फुगड़ी, बैल सजाओ एवं बैल दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फुगड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डागेश्वरी, द्वितीय तारिणी एवं तृतीय स्थान रोशनी ने प्राप्त किया। बैल सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम हेमा, द्वितीय रोशनी एवं तृतीय सौम्या रहीं। बैल दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम रोशनी, द्वितीय नूतन एवं तृतीय योगेश रहे। वहीं खड़ी फुगड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोशनी एवं जोगेश्वरी, द्वितीय तनु एवं यशोदा तथा तृतीय लोकिता एवं हेमा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कमर तलत ने की। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. संगीता देवी शर्मा रहीं तथा कार्यक्रम का संचालन भौतिक शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री मोहित वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी रुचि एवं जागरूकता प्रदर्शित की। इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत से जोड़ना तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देना रहा। कार्यक्रम ने Crystal Jubilee Year 2026 के उत्सव को भी सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।




