80 वा स्वतंत्रता दिवस,आरजीपीवी में हर्षोल्लास से मनाया

आरजीपीवी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया।
भोपाल- राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो आलोक शर्मा ने विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया।
समारोह में में एनसीसी के कैडेट्स ने तिरंगा ध्वज को सलामी देते हुए आकर्षक मार्चपास्ट किया।कार्यक्रम में राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय के शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा लहराएं-घर घर तिरंगा फहराएं एवं भारत के कण – कण पर गौरव गान हमारा है गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी। ग्वालियर से आए छात्रों के दल ने वंदेमातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर समधुर प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो आलोक शर्मा ने कहा कि हम बंटते हैं तो हारते हैं ,एक जुट रहते हैं तो जीतते हैं।आज समाज को राष्ट्र की प्रगति के लिए एकजुट रहने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कोई भी संस्था केवल भवन से नही अपितु उस संस्था में कार्य करने वाले लोगो के त्याग,समर्पण ,निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से बनती है।
कार्यक्रम में यूआईटी आरजीपीवी निदेशक प्रो सुधीर भदौरिया सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, अधिकारी- कर्मचारी, छात्र – छात्राएं ,एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।






