जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही आरोपी- वोमेंद्र कुमार रोकड़े को 4000की रिश्वत लेते किया ट्रैप

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-

आवेदक  – नरेंद्र कुमार डोहरे पिता स्व.श्री  सोमालाल डोहरे उम्र 53 साल सहायक शिक्षक शा. उ. मा. वि. कायदी निवासी वार्ड नंबर 14 वारासिवनी जिला बालाघाट।

आरोपी- वोमेंद्र कुमार रोकड़े पिता स्व श्री चुन्नी लाल रोकड़े उम्र -49  वर्ष, पद-  लेखापाल शा. उ. मा. वि. कायदी वारासिवनी जिला बालाघाट निवासी वार्ड नंबर 1 रेल्वे क्रासिंग बूढ़ी बालाघाट

घटना दिनांक–24.06.2026

ट्रैप राशि -4000 रु (चार हजार रु)

घटनास्थल- शा. उ. मा. वि. कायदी  वारासिवनी जिला बालाघाट

विवरण -आवेदक की वेतन विसंगति का जुलाई 2017 से  दिसंबर 2023 तक का एरियर 94085/- रुपए बना था जिसमें से आवेदक को 66557/- रुपए पूर्व में मिल चुके हैं एवं 27528/- रुपए शेष बचे एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में  आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई। सत्यापन उपरांत आज दिनांक 24.06.26 को आरोपी वोमेंद्र रोकड़े, बाबू को आवेदक नरेंद्र कुमार  से  4000 रुपए रिश्वत लेते शा. उ. मा. वि. कायदी  वारासिवनी जिला बालाघाट के शिक्षक कक्ष  में रंगे हाथ पकड़ा  गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

*ट्रेप दल सदस्य- निरीक्षक राहुल गजभिए, टीएलओ निरीक्षक  श्री जितेंद्र यादव, एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल ।

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि कोई भी शासकीय अधिकारी – कर्मचारी रिश्वत की मांग करे, तो कार्यालय एवं दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यालय पता –
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त
सिविक सेंटर,जेडीए बिल्डिंग,3rd फ्लोर, जबलपुर

मोबाइल नंबर 7999514544
दूरभाष नंबर 0761-2408599
                  0761-2408588

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button