लोकायुक्त इंदौर की सर्च / छापा कार्यवाही आरोपी,जितेन्द्र कुमार पिता रामकुमार पाण्डेय, सहायक राजस्व अधिकारी, नगर पालिक निगम इंदौर, निवासी-31 वर्ष के सेवाकाल में अपनी वैद्य आय की तुलना में अनुपातहीन सम्पत्ति अवैध रूप से प्राप्त की है जो कि निम्नानुसार

*महानिदेशक लोकायुक्त श्री *योगेश देशमुख द्वारा चष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय के नेतृत्व में लोकायुक्त इंदौर संभाग इंदौर द्वारा सर्च / छापा कार्यवाही** –
*छापा दिनांक: 14.08.2026*
*आरोपी :-
श्री जितेन्द्र कुमार पिता रामकुमार पाण्डेय, सहायक राजस्व अधिकारी, नगर पालिक निगम इंदौर, निवासी-23 आनंद नगर एक्सटेंशन, नवलखा चितावद, गजाधर नगर इंदौर*
विवरण :-
सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि श्री जितेन्द्र कुमार पिता रामकुमार पाण्डेय, सहायक राजस्व अधिकारी के पद नगर पालिक निगम इंदौर में कार्यरत है। इनके द्वारा 31 वर्ष के सेवाकाल में अपनी वैद्य आय की तुलना में अनुपातहीन सम्पत्ति अवैध रूप से प्राप्त की है जो कि निम्नानुसार है :-
1.अनावेदक द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती भावना पाण्डेय के नाम से आनंद नगर एक्सटेंशन, नवलखा चितावद, गजाधर नगर इंदौर में 40 बाय 50 का भूखण्ड कमांक 23 पर जी+3 भवन निर्माण किया गया जिस पर लगभग 1,20,00,000/- रूपये व्यय किया जाना पाया गया है।
2.अनावेदक द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती भावना पाण्डेय के नाम से गजाधर नगर, चितावद गुलमोहर का बगीचा इंदौर स्थित भूखण्ड कमांक 32 पर जी+2 भवन निर्माण कर छात्रावास संचालित किया जा रहा है जिस पर लगभग 91,50,000/- रूपये व्यय किया जाना पाया गया है।
3.अनावेदक द्वारा अपनी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री के नाम से चार पहिया एवं दो पहिया वाहन कय करने एवं अन्य व्यय पर लगभग 14,00,000/- रू. व्यय किया जाना पाया गया है।
इस प्रकार आरोपी को सम्पूर्ण सेवाकाल में कुल अनुमानित वेतन 80,00,000/- रू. प्राप्त हुआ है, जिसकी तुलना में आरोपी द्वारा अनुमानित 2,53,00,000/- रू. व्यय करना पाया गया है, जो कि वैध आय की तुलना में 1,73,08,069/- रूपये अधिक होकर 216.35 प्रतिशत अनुपातहीन है, सर्चिग जारी है।
आरोपी के विरूद्ध 13 (1) बी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
यह कार्यवाही आरोपी के इंदौर स्थित दो ठिकानों पर एक साथ कार्यवाही की जा रही है।
डीएसपी श्री सुनील तालान, डीएसपी श्री आनंद चौहान, निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया द्वारा इंदौर स्थित ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की जा रही है।
विशेष नोट :-
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है आमजन से अपील है कि कोई अधिकारी / कर्मचारी भ्रष्टाचार की शिकायत की सूचना लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय :- पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर
पता:- मोती बंगला, एमजी रोड इंदौर- 452007
दूरभाष :
0731-2533160
0731-2430100







