80 वा स्वतंत्रता दिवस बोरी महाविद्यालय छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बोरी- शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कमर तलत ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. कमर तलत ने कहा कि आज हमें प्राप्त स्वतंत्रता वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का प्रतिफल है। हमारा आज उन वीरों द्वारा अपने कल को राष्ट्र के लिए समर्पित करने का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ को समझते हुए अनुशासन, शिक्षा, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों से विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ तथा ‘चिट्ठी आई है’
जैसे देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति ने समारोह को और अधिक उत्साहपूर्ण एवं यादगार बनाया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी डॉ. अमरनाथ शर्मा, डॉ. हंसराज ठाकुर, डॉ. मीणा चक्रवर्ती, डॉ. संगीता देवी शर्मा, कविता ठाकुर, मोहित कुमार, प्रो. सुरेंद्र मेहर, कार्यालयीन स्टाफ, सोमेश चंद्र वर्मा, सोनम साहू, योग्यता ठाकुर, प्रज्ञा देवांगन, योगेश ठाकुर, पुष्पा मालती वा सांसद प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश ,एवं डॉक्टर समीर जायसवाल एवं प्रोफेसर भागवत कुर्रे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।






