देश

कृषि और किसान कल्याण के लिए गौपालन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना आवश्यक  मंत्री नारायण सिंह कुशवाह



फार्म फूड कृषि सम्मान अवार्ड कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री, उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान हुए सम्मानित

भोपाल-माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने आज भोपाल स्थित आईसीएआर, नवीबाग, बैरसिया रोड पर दिल्ली प्रेस द्वारा आयोजित ‘फार्म फूड कृषि सम्मान अवार्ड 2026 – मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसान भाइयों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि और किसानों की समृद्धि के लिए गौपालन एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। गौमाता का गोबर खेती के लिए अत्यंत उपयोगी प्राकृतिक खाद है। इसका उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और खेती को अधिक टिकाऊ बनाने में मदद मिलती है। इसलिए हम सभी को जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा प्रारंभ किए गए नदी जोड़ो अभियान को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी भी निरंतर कृषि क्षेत्र के विकास एवं किसान कल्याण के लिए प्रयासरत हैं। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित करना कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की समृद्धि के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि हमारी सरकार निरंतर इस दिशा में प्रयास कर रही है कि किसान भाई आर्थिक रूप से सशक्त बनें, उनकी आय में वृद्धि हो तथा कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। अन्नदाता किसानों का सम्मान उनके अथक परिश्रम, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में कृषि और किसान कल्याण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा तथा कृषि, ग्रामीण समृद्धि एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभानी होगी।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल जी, दिल्ली प्रेस के संपादक श्री पारेशनाथ जी, संयुक्त संचालक श्रीमती सुमन प्रसाद जी, के.वी.के. भोपाल के श्री मेदिनी प्रसाद जी, मध्यप्रदेश ब्यूरो चीफ श्री भरत भूषण श्रीवास्तव जी, श्रीमती श्रुति जोशी जी सहित बड़ी संख्या में किसान भाई एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से अन्नदाता किसानों के योगदान को सम्मानित करते हुए कृषि विकास, जैविक खेती एवं किसान कल्याण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button