देश

गांधी जयंती पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया श्रमदान, स्वच्छता अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निभाई सहभागिता



ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान’ के अंतर्गत माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छत्री बाजार स्थित सब्जी मंडी एवं छत्री खेल मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को अपने जीवन और विचारों में सर्वोच्च स्थान दिया था। उनका स्वच्छता का संदेश आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई तथा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पार्षद श्री मोहित जाट, श्री संजीव पोतनीस, मंडल अध्यक्ष श्री सत्यपाल जादौन, मंडल महामंत्री श्री रामहित इमले, श्री अंकित राजपूत, श्री नन्हे कुशवाह, श्री चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, श्री भूषण नारले, श्री जीतू घुरैया, श्री बजरंग सेंगर, श्री मनोज भार्गव, श्री मुकेश परिहार, श्री गौरव बाजपेयी, श्री प्रदीप, श्री योगेश मिश्रा, श्री जगदीश कुशवाह, श्री शशांक साहू, श्री रामहेत कुशवाह, श्री अन्नू उदेनिया, श्रीमती रामा जादौन, श्रीमती ज्योति इमले, श्रीमती दिव्या अग्रवाल, श्री रूपल शर्मा एवं श्रीमती कोमल ओझा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button