लोकायुक्त भोपाल ने आरोपी मुकेश यादव अकाउंटेंट संविदा कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल को रिश्वत राशि 4000रु लेते ट्रैप किया

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के नेतृत्व में लोकायुक्त भोपाल संभाग के द्वारा ट्रैप कार्यवाही
अपराध पंजीयन दिनांक
6.10.2026
नाम आवेदक
श्री निसारुद्दीन सेवनिवृत सहायक साँख्यीकी अंवेषक़ महिला बाल विकास विभाग भोपाल
नाम आरोपीगण :-
1.श्री मुकेश यादव अकाउंटेंट संविदा कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग bhopal
रिश्वत जिसकी मांग की गई
₹4000/-
घटनास्थल-जिला कार्यक्रम अधिकारी का पुराना कार्यालय
जब्त रिश्वत राशि-
4000/-₹
विवरण :-
शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 30/09/2026 को लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि वह सितम्बर 2025 में सेवनिवृत हो चुके हैं उनके लंबित विभागीय स्वत्तव तथा ग्रेचुइटी एवं एन पी एस एरियर राशि के भुगतान के एवज में अकाउंटेंट मुकेश यादव द्वारा आवेदक से चार हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई, उपरोक्त संबंध में आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल को की गई।
शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग भोपाल के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाटीदार के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 6.10.2026 को आरोपी श्री मुकेश यादव को रिश्वत राशि- 4000/-₹ प्राप्त करते रंगे हाथों ट्रैप किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में कार्यवाही जारी है।
ट्रैप दल सदस्य-
उप पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक नीतू कुनसारिया, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल , आरक्षक हेमेंद्र पाल, चैतन्य प्रताप, यशवंत पटेल
विशेष नोट
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की भोपाल संभाग में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करने पर लोकायुक्त पुलिस भोपाल एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय – पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय भोपाल संभाग भोपाल
पता लोकायुक्त कार्यालय पुराना सचिवालय भोपाल
संपर्क नंबर
9407293446
0755-2540889




