लोकायुक्त की ट्रैप कार्यवाही CMHO – डा.शोभा पटेल जिला चिकित्सालय राजगढ़ को किया ट्रैप, राशि -20000 रु

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के दिशा निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में भोपाल लोकायुक्त इकाई की ट्रैप कार्यवाही :-
आवेदक – श्री हरिओम अहिरवाल , गाँधी नगर भोपाल ।
आरोपिया – डा.शोभा पटेल पद सीएमएचओ जिला चिकित्सालय राजगढ़ ।
घटना दिनांक–17.04.26
ट्रैप राशि -20000 रु (बीस हजार रु)
घटनास्थल-सीएमएचओ निवास जिला चिकित्सालय राजगढ़ का परिसर ।
विवरण -आवेदक हरिओम अहिरवाल राजगढ़ में सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम से सोनोग्राफी सेंटर संचालित करते हैं। आवेदक अपने सेंटर पर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से डॉ आकर्ष तनेजा का नाम जुड़वाना चाहता था। इस कार्य के अप्रूवल के लिए जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पदस्थ सीएमएचओ डॉ शोभा पटेल के द्वारा आवेदक से 50000 रूपये की रिश्वत मांगी गयी। आरोपिया के द्वारा आवेदक से दिनांक 11.4.2026 को 10000 रूपये, दिनांक 15.4.2026 को 20000 रूपये रिश्वत के रूप में ले लिए गए और बाकि के 20000 रूपये देने के बाद ही डॉ के अप्रूवल को देने का कहा।
आवेदक हरिओम अहिरवाल के द्वारा सीएमएचओ के द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल श्री दुर्गेश राठौर से की गयी। उक्त शिकायत का सत्यापन कराया गया।
सत्यापन पश्चात् ट्रैप टीम का गठन किया। ट्रैप टीम द्वारा आज दिनांक को कार्यवाही करते हुए सीएमएचओ राजगढ़ डॉ शोभा पटेल को उनके जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सरकारी आवास पर आवेदक से 20000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रैप दल सदस्य – उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक आशीष भट्टाचार्य, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले, उप निरीक्षक मोनिका पाण्डेय, प्रधान आरक्षक नेहा परदेसी, मुकेश पटेल, आरक्षक मनमोहन साहू, यशवंत पटेल, रविंद्र शर्मा।




