लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही दर्पण मिश्रा वा संदेश गजभिये को ट्रैप राशि -14000 लेते पकड़ा

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-
आवेदक – सौरभ मिश्रा पिता श्री मारकंडेय मिश्रा , उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम अम्बाडा तहसील परासिया जिला छिंदवाड़ा।
आरोपी- 1.दर्पण मिश्रा पिता स्व. श्री प्रभात मिश्रा उम्र -33 वर्ष, पद- पंप अटेंडेंट,कार्यालय कार्यपालन यंत्री,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया जिला छिंदवाड़ा
2.श्री संदेश गजभिये, पद-सहायक ग्रेड -3,कार्यालय कार्यपालन यंत्री,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया जिला छिंदवाड़ा
घटना दिनांक–21.04.26
ट्रैप राशि -14000 रु (चौदह हजार रु)
घटनास्थल- चाय की दुकान,खजरी रोड, छिंदवाड़ा।
विवरण -आवेदक द्वारा पी.एच.ई.विभाग छिंदवाड़ा में निर्माण कार्य का ठेका लिया गया है। आवेदक द्वारा कुल काम का 30% पूर्ण करने पर उसके खाते में 4,11,665 रुपए प्राप्त हुये है, रुपए खाते में आने पर पी एच ई विभाग छिंदवाडा में पदस्थ संदेश बाबू के द्वारा आवेदक से 6% के हिसाब से लगभग 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग जा रही है ।जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को किया। शिकायत सत्यापन के दौरान संदेश गजभिए द्वारा दर्पण मिश्रा से बात करने को कहा गया दर्पण मिश्रा से मिलने पर 14000 रुपए लेनदेन की बात तय होने पर दर्पण मिश्रा एवं संदेश बाबू 14000 रुपए रिश्वत लेने तैयार हो गये। आज दिनांक 21.04.26 को आरोपी दर्पण मिश्रा, पद- पंप अटेंडेंट, कार्यालय कार्यपालन यंत्री,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया जिला छिंदवाड़ा को आवेदक से ₹14000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य- टी एल ओ निरीक्षक सुश्री शशिकला मस्कुले, निरीक्षक श्री जितेन्द्र यादव,उप निरीक्षक श्री शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।




