मध्य प्रदेश

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल एवं UNLOX के मध्य कौशल विकास एवं भविष्य उन्मुख शिक्षा हेतु एमओयू संपन्न

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एवं UNLOX के मध्य विद्यार्थियों के समग्र विकास, कौशल उन्नयन एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) संपन्न हुआ। यह साझेदारी आधुनिक शिक्षा प्रणाली को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
समझौता ज्ञापन का आदान प्रदान  बरकतउल्ला विश्वविद्यालय  के कुलगुरु प्रो एस के जैन  एवं  UNLOX के डायरेक्टर में हुआ । समझौता ज्ञापन पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस बी सिंह  द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
इस सहयोग का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें व्यावहारिक अनुभव, तकनीकी दक्षता एवं प्रोफेशनल स्किल्स से सशक्त बनाना है। तेजी से बदलते वैश्विक एवं औद्योगिक परिवेश में अब केवल अच्छे अंक पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि संचार कौशल, समस्या समाधान क्षमता, नेतृत्व, डिजिटल दक्षता एवं नवाचार आधारित सोच अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इसी दृष्टिकोण के साथ यह पहल विद्यार्थियों को “करियर के लिए तैयार” एवं “भविष्य के लिए तैयार”बनाने पर केंद्रित रहेगी।

इस समझौते के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को AI-आधारित मॉक इंटरव्यू प्लेटफॉर्म, एटीएस-फ्रेंडली रिज्यूमे बिल्डर, जॉब एवं इंटर्नशिप पोर्टल, करियर रेडीनेस टूल्स तथा लिंक्डइन एवं प्रोफेशनल प्रोफाइल ऑप्टिमाइजेशन , जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही विद्यार्थियों के लिए उद्योग विशेषज्ञ द्वारा समय-समय पर बूटकैंप, कार्यशालाएं, वेबिनार एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


इस सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र  से जोड़ते हुए ऐसी शिक्षा प्रदान की जाएगी जो आधुनिक उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप हो। साथ ही, यह पहल नवाचार, सुलभता एवं रोजगार क्षमता को एक साथ जोड़ते हुए शिक्षा को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं परिणामोन्मुख बनाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सहयोग को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह पहल युवाओं को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक भर्ती प्रक्रिया एवं उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करेगी।

इस अवसर पर दोनों संस्थाओं ने शिक्षा, कौशल विकास, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण एवं नवाचार आधारित कार्यक्रमों के संयुक्त संचालन हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह सहयोग विद्यार्थियों को डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप यह साझेदारी विद्यार्थियों में व्यावहारिक दक्षता, रिसर्च अभिरुचि एवं प्रोफेशनल क्षमता विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी। इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

UNLOX के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा एवं उद्योग के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करना समय की आवश्यकता है। यह सहयोग विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह साझेदारी शिक्षा जगत एवं उद्योग जगत के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करते हुए युवाओं के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी।अवसर पर  बी यू आई टी के डायरेक्टर प्रो.नीरज गौर, MOU कोऑर्डिनेटर डॉ. रूपाली शेवलकर  , प्लेसमेंट ऑफिसर  डॉ.सुनीता गोंड, डॉ रचना कुल्हारे  विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button