लोकायुक्त सागर की ट्रैप कारवाही आरोपी नितिन मिश्रा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ , निवासी ताल दरवाजा टीकमगढ़ जिला टीकमगढ़ को रिश्वत राशि*-1,00,000/- रुपये लेते ट्रैप किया

*महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में लोकायुक्त संभाग सागर के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही*-
*ट्रैप दिनांक* – 12-05-2026
*आवेदक*~देवेंद्र वाल्मीक पिता हरिकिशन बाल्मिक उम्र 39 वर्ष निवासी नगर परिषद कारी जिला टीकमगढ़
*आरोपी* – नितिन मिश्रा पिता श्री राजेंद्र कुमार मिश्रा उम्र 41 वर्ष,अतिरिक्त प्रभार -स्थापना शाखा, मूल पद लैब टेक्नीशियन ,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ , निवासी ताल दरवाजा टीकमगढ़ जिला टीकमगढ़
*घटनास्थल* – शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जिला टीकमगढ़
*रिश्वत राशि*-1,00,000/- रुपये
*विवरण*:- आवेदक के पिता हरिकिशन वाल्मीकि शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में स्वीपर के पद से जनवरी 2026 में सेवानिवृत हो गए हैं । जिनके तीन समय मान वेतनमान के एरियर की राशि एवं अर्जित अवकाश नगदीकरण की राशि का भुगतान होना शेष है । समयमान वेतनमान के एरियर एवं अर्जित अवकाश नगदीकरण की राशि के भुगतान का कार्य करवाने के एवज में आरोपी द्वारा ₹2,00,000/-रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी । इस पर आवेदक के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक सागर के समक्ष आवेदन पत्र दिया गया, प्रक्रिया अनुसार आवेदन पत्र का सत्यापन कराया गया । शिकायत सत्यापन के दौरान ही दिनांक 07/05/26 को अनावेदक ने आवेदक से रिश्वत राशि ₹50000/- रुपए प्रथम किस्त के रूप में लिए थे । सत्यापन उपरांत आज दिनांक 12.05.26 को आरोपी नितिन मिश्रा को आवेदक से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जिला टीकमगढ़ के लेखा शाखा कक्ष में अगली किश्त के रूप में ₹1,00,000/-रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम के द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया । अग्रिम कार्यवाही जारी है ।
*ट्रैपकर्ता* :- निरीक्षक कमल सिंह उईके एवं निरीक्षक मंजू किरण तिर्की तथा लोकायुक्त सागर संभाग सागर का स्टाफ
*नोट*- सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर 8435794333 पर फ़ोन कर सकते है ।



