अपराध

लोकायुक्त संभाग उज्जैन की ट्रेप कार्यवाही आरोपी – अनिल वर्मा, सहायक ग्रेड-2 (बाबू) संकुल केन्द्र शा. क. उ.मा. वि कमला नेहरू जावरा जिला रतलाम को रिश्वत राशि- 10,000

महानिदेशक, लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर पुलिस  अधीक्षक श्री आनंद कुमार यादव जी के प्रभावी मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग उज्जैन के द्वारा सफल ट्रेप कार्यवाही

ट्रेप दिनांक 09.06.2026
नाम आवेदक – लक्ष्मीनारायण लोट, सेवानिवृत्त उच्च माध्यमिक शिक्षक शा उ.मा. वि हाटपिपल्या ब्लॉक जावरा, जिला रतलाम, निवासी- विश्रामगृह के पीछे, जावरा, जिला रतलाम
आरोपी – अनिल वर्मा, सहायक ग्रेड-2 (बाबू) संकुल केन्द्र शा. क. उ.मा. वि कमला नेहरू जावरा जिला रतलाम
रिश्वत राशि- 10,000/-रूपए
कार्य का विवरण – आवेदक लक्ष्मीनारायण लोट के सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र व पी.पी. ओ जारी करवाने के एवज में अनावेदक  अनिल वर्मा सहायक ग्रेड -2 (बाबू) को 10,000/- रूपए लेते ट्रेप किया गया । आरोपी ने रिश्वत राशि अपने हाथ में लेकर अपनी टेबल की दराज के ऊपर रखे रजिस्टर के नीचे रख लिए थे, जो उक्त रिश्वत राशि टेबल की दराज के ऊपर रखे रजिस्टर के नीचे से बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा-7 भ्र0नि0संशो0अधि0 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।
ट्रैप दल –
डीएसपी श्री दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्र.आर. हितेश ललावत, आर. उमेश जाटव, आर. श्याम शर्मा, आर. नीरज राठौर, आर. संदीप कदम

*लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । आमजन से अपील है कि यदि कोई लोकसेवक अधिकारी, कर्मचारी किसी शासकीय कार्य को करने हेतु रिश्वत की मांग करता है, तो लोकायुक्त उज्जैन को मोबाईल नंबर 9425103975 पर अथवा शासकीय दूरभाष 0734-2512756 पर सम्पर्क कर सकता है ।*

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button