मध्य प्रदेश

नरसिंहपुर जिले में किया कृषि अवसंरचना निधि AIF योजना तथा एमपी फार्म गेट ऐप का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

कृषि अवसंरचना निधि AIF योजना तथा एमपी फार्म गेट ऐप का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन नरसिंहपुर जिले में किया गया। दिनांक 31/01/2024 को प्रदेश में भारत सरकार की योजना कृषि अवसंरचना निधि AIF की विशेषताओं तथा एमपी फार्मगेट एप का प्रचार-प्रसार करने कृषकों, व्यापारियों, उद्यमियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को इन योजनाओं की मुख्य विशेषताएँ जैसे फसलोपरांत प्रबंधन एवं सामुदायिक खेती संबंधित परियोजना की जानकारी मंडी बोर्ड भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में होटल सरस, नरसिंहपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रारंभ में मंडी बोर्ड के संयुक्तड संचालक श्री एस.के.कुमरे द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया, नरसिंहपुर जिले की कलेक्टर महोदया श्रीमती शीतला पटले, श्री दिलीप कुमार जिला पंचायत सीईओ कार्यशाला में विशेष रूप से उपस्थित रहे। देश में कृषि अधोसंरचना सुधार के क्रम में वित्तीय सहायता देने के उददेश्य से कृषि अवसंरचना निधि (AIF) योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें एक लाख करोड़ रूपये का भारत सरकार द्वारा कोष सृजित किया गया है। योजना में बैंकों से ऋण लेने पर राशि रूपये दो करोड़ तक योजना स्वीकृत होने पर तीन प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज की छूट हितग्राही को उपलब्ध कराई जा रही है । कार्यशाला के द्वितीय चरण में अपने घर खलियान से अपनी कृषि उपज अपने दाम पर विक्रय करने की सुविधा, कृषि विक्रय में होने वाले खर्चों में कटौती, मंडी में होने वाली भीड़ से बचत आदि सुविधाओं के संबंध में एमपी फार्मगेट ऐप से संबंधित उपयोगिता किस तरह से उक्त ऐप को एंड्राइड मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है तथा उक्त ऐप को किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है‚ विषय पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण श्री योगेश नागले, सहायक संचालक मंडी बोर्ड द्वारा किया गया। कार्यशाला में बड़े स्तर पर नरसिंहपुर जिले की मंडियों से आए हुए व्यापारियों तथा कृषकों द्वारा अपनी जिज्ञासा अनुरूप प्रश्न पूछे गए जिसका समाधान कारक उत्तर उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। अपने उदबोधन में कलेक्टर महोदया द्वारा AIF योजना तथा एमपी फार्म गेट ऐप की उपयोगिता बतायी गई, जिसमें कृषकों को उनकी कृषि उपज का अधिकतम मूल्य एवं उनके रखरखाव के संबंध मे जानकारी दी गई तथा उपस्थित प्रतिभागियों से व्यक्तिगत रुप से चर्चा की, साथ ही इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु आव्हान किया गया। इस कार्यशाला में महिला प्रतिभागियो द्वारा भी बहुतायत मे हिस्सा लिया गया। नरसिंहपुर जिले एवं मध्य प्रदेश के अन्य भागों में उन्नत कृषि कृषकों द्वारा अपनाई गई है। पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से AIF पर खुलकर उपयोगी चर्चा हुई जिसमें अवगत कराया गया कि उक्त योजना के तहत वेयरहाउस ,कोल्ड स्टोरेज, राइपनिंग चेंबर, प्राइमरी प्रोसेसिंग यूनिट, दाल मिल, फ्लोर मिल, आटा मिल, कस्टम हायरिंग सेंटर, मसाला उद्योग, बांस प्रोसेसिंग उद्योग इत्यादि में AIF योजना का लाभ ले सकते हैं। AIF पोर्टल का तकनीकी प्रशिक्षण भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिया गया। कार्यशाला में हितग्राहियों को हर संभव सहायता मुहैया कराना और इससे लाभान्वित होने का आव्हान किया। AIF योजना में अभी तक नरसिंहपुर जिले में 161 आवेदनों में 117.25 करोड़ रूपये तथा प्रदेश में 7417 आवेदनों में 5962 करोड़ रूपये की राशि बैंको द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है जिससे म.प्र. देश में प्रथम स्थान पर हैं । कार्यशाला में मंडी बोर्ड के उपसंचालक AIF डॉ. पूजा सिंह‚ सहायक संचालक श्री योगेश नागले‚ कृषि नोडल AIF श्री गोविंद शर्मा, मंडी सचिव नरसिंहपुर श्री रामसेवक गुमास्ता, सहायक उपनिरीक्षक राहुल कुमार देवहारे तथा बड़ी संख्या में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, नाबार्ड‚ बैंक व मंडी समितियों के सचिव एवं कर्मचारी, मीडिया के साथी सहित किसान एवं व्यापारी प्रतिनिधि कार्यशाला में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अंत में कृषि उपज मंडी समिति नरसिंहपुर के सचिव श्री रामसेवक गुमास्ता जी द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों, अधिकारियों, किसान एवं व्यापारी प्रतिनिधियों‚ पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। (योगेश नागले)

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button