मध्य प्रदेश

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल का युवा उत्सव की जोन स्तर विधाओं  में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया,माइम विधा में *प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्टूनिंग में तृतीय,संपूर्ण रंगमंचीय  विद्या में *द्वितीय*,पोस्टर मेकिंग में चतुर्थ स्थान,सामूहिक नृत्य में पांचवा स्थान,क्ले मॉडलिंग में पांचवा स्थान एवं वक्तृत्व में पांचवा स्थान प्राप्त किया


         एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (AIU)द्वारा आयोजित अंतर विश्वविद्यालय केंद्रीय युवा उत्सव 2025— 26 में शामिल कल 30 विश्वविद्यालय में से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन  करते हुए माइम विधा में *प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्टूनिंग में तृतीय,संपूर्ण रंगमंचीय  विद्या में *द्वितीय*,पोस्टर मेकिंग में चतुर्थ स्थान,सामूहिक नृत्य में पांचवा स्थान,क्ले मॉडलिंग में पांचवा स्थान एवं वक्तृत्व में पांचवा स्थान प्राप्त किया । इस केंद्रीय क्षेत्रीय युवा उत्सव का आयोजन एमजीएम विश्वविद्यालय, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में स्थित  निजी, स्व-वित्तपोषित राज्य विश्वविद्यालय में  किया गया। टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर  कुलगुरु प्रोफेसर एस.के. जैन ने भूरी भूरी प्रशंसा की एवं संपूर्ण टीम को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा आज की युवा शक्ति के अंदर कई प्रतिभाएं छिपी होती हैं, हमारा कार्य उन प्रतिभाओं को  निखार  कर उनका  भविष्य सवारना है। विद्यार्थियों में अद्भुत प्रदर्शन किया है । युवा उत्सव कार्यक्रम का समस्त नेतृत्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं प्रॉक्टर प्रोफेसर पवन मिश्रा द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय टीम के पुरुष दल प्रबंधक डॉ. युगल सरले बैतूल एवं महिला दल प्रबंधक डॉ मनोरमा हरदा थी। साथ में डॉ शिवदयाल साहू संपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 50 सदस्यीय यह दल आज रात्रि भोपाल पहुंच रहा है।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button