अपराध

लोकायुक्त संगठन उज्जैन की कार्यवाही 20,000/- रुपये रिश्वत लेते,कैलाश vadkhya हल्का 26 सैलाना जिला रतलाम को किया ट्रैप

रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप
*आवेदक*- जितेंद्र पाटीदार पिता ईश्वर लाल निवासी ग्राम अडवानिया तहसील सैलाना जिला रतलाम
*आरोपी*- कैलाश vadkhya हल्का 26 सैलाना जिला रतलाम
*रिश्वत राशि*- 20,000/- रुपये

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री आनन्द कुमार यादव के मार्गदर्शन में उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा पटवारी कैलाश Vadkhya को रिश्वत लेते हुए सैलाना में ट्रैप किया गया
*विवरण*- आवेदक जितेंद्र पाटीदार पिता इश्वर लाल निवासी ग्राम Adwaniya तहसील सैलाना द्वारा दिनाँक 10/04/26 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक श्री आनन्द कुमार यादव को आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि उसके पिता ईश्वर लाल पाटीदार के नाम पर सैलाना एवं बागरियों की खेड़ी में कुल लगभग 5 हेक्टर कृषि भूमि है, उक्त भूमि की वास्तविक स्थिति/सीमा जानने के लिए उसके पिता ईश्वर लाल ने दिनाँक 22/01/26 को सीमांकन हेतु लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था, इसके बाद सीमांकन नहीं होने पर वह दिनांक 09/3/26 को तहसील कार्यालय गया व हल्का पटवारी से पूछताछ की तो उन्होंने उस से कहा कि फीस जमा करा दोगे तो नपती हो जाएगी बाद में दिनाँक 09/04/26 को पटवारी कैलाश Vadkhya आवेदक के घर आया व सीमांकन हेतु 30 हजार रुपये की मांग की
आवेदक द्वारा प्रस्तुत शिकायत की तस्दीक की गई तो पटवारी कैलाश vadkhya के द्वारा रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर आज दिनांक 16/04/26 को ट्रैप आयोजित कर आरोपी पटवारी को आवेदक से 20,000 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए  तहसील सैलाना मे नायब नाजिर  कक्ष में रंगे हाथों पकड़ा गया
आवेदक के दिनाँक 10/04 /26 को किए निवेदन  पर आरोपी पटवारी द्वारा 7 हजार रुपये कम कर दिए थे तथा 3 हजार रुपये दिनाँक 10/04/26 को ले लिए थे
*लोकायुक्त दल*
निरीक्षक राजेंद्र वर्मा,  प्र आर हितेश ललावत, आर विशाल रेशमिया, उमेश,  व श्याम शर्मा

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button