महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की छात्राओं को अब स्कूल में बैठने की इजाजत, ₹300 एनुअल फंक्शन के नाम से मांगे जा रहे थे मध्य प्रदेश में ऐसे और भी स्कूल कार्यवाही कब..

महर्षि विद्या मंदिर में कुछ छात्राओं को स्कूल में नहीं बैठने दिया जा रहा था उनसे एनुअल फंक्शन के नाम से ₹300 की फीस मांगी जा रही थी जिसका छात्रोंओ के द्वारा विरोध किया गया.
विरोध करने के उपरांत महर्षि विद्या मंदिर कि छात्रोंओ को स्कूल में बैठने नहीं दिया जा रहा था सोशल मीडिया और भोपाल Do अहिरवार जी ko शिकायत की गई.
तो उनके द्वारा महर्षि विद्या मंदिर को बोला गया कि छात्र-छात्राओं को इस प्रकार से बाहर नहीं किया जा सकता
और एक आदेश भी निकाला गया की छात्र-छात्राओं को बैठने की परमिशन दी जाए परंतु अब यहां पर बड़ा सवाल उठता है

यह एक स्कूल नहीं है मध्य प्रदेश में और भी ऐसे संस्थाएं हैं जो छात्र-छात्राओं से फंक्शन के माध्यम से 500,300 और 1000रुपए मंगवाते हैं
नहीं तो छात्र-छात्राओं को पनिशमेंट दिया जाता है जैसा सोशल मीडिया पर महर्षि विद्या मंदिर के छात्राओं ने कहा है सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्कूली शिक्षा मंत्री को इन सब मामलों को लेकर संज्ञान लेना चाहिए ताकि छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ ना किया जाए
और ऐसे स्कूलों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए इनका परमिशन/ मान्यता निरस्त किया जाना चाहिए.
हम आपको बता दें कि महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय भी काफी सुर्खियों में है जिसकी मान्यता नही. वहां से जो पढ़ने वाले छात्र छात्राएं हैं उनकी डिग्री पर भी एक बड़ा सवाल उठता है कहीं उनकी डिग्री फर्जी तो नहीं



