अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई,जून माह में अब तक 2 करोड़ 86 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति जब्‍त की गई

भोपाल,18 जून 2026। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जून माह में अब तक विभिन्न जिलों में प्रभावी कार्रवाई कर पुलिस ने अवैध शराब, तस्करी में प्रयुक्त वाहन तथा अन्य सामग्री सहित लगभग 2 करोड़ 86 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति जब्‍त की है।
*झाबुआ*
थांदला, राणापुर एवं झकनावदा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 176 पेटियों से अधिक अवैध शराब एवं वाहनों सहित लगभग 47 लाख 71 हजार मूल्य की संपत्ति जब्‍त की है।
*इंदौर*
इ्ंदौर पुलिस एवं इंदौर ग्रामीण पुलिस ने संयोगितागंज, द्वारकापुरी तथा बड़गोंदा क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं वाहन सहित लगभग 37 लाख 81 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*खरगोन*
पुलिस ने दो कार्रवाइयों में अवैध शराब, ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार एवं अन्य वाहन सहित लगभग 28 लाख 96 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*सागर*
पुलिस ने सिविल लाइन, बांदरी, जैसीनगर, मालथौन एवं सुरखी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब, वाहन सहित कुल लगभग 26 लाख 95 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*पन्ना*
पुलिस ने पवई थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 2,484 लीटर से अधिक अवैध शराब, पिकअप वाहन सहित लगभग 22 लाख 50 हजार रूपए से अधिक की संपत्ति जब्‍त की है।
*बड़वानी*
पुलिस ने चाचरिया चौकी एवं अंजड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं वाहन सहित लगभग 15 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*छिंदवाड़ा*
पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर बोलेरो वाहन सहित लगभग 10 लाख 56 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*छतरपुर*
पुलिस ने ईशानगर, बमीठा, चंदला एवं बक्सवाहा थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं वाहनों सहित लगभग 10 लाख 20 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*नरसिंहपुर*
पुलिस ने ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत कार्रवाई कर अवैध शराब, वाहन एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 9 लाख 70 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*सिंगरौली*
पुलिस ने जियावन एवं सरई क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब, वाहन सहित लगभग 9 लाख 20 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*अलीराजपुर*
पुलिस ने सोरवा क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं वाहन सहित लगभग 8. लाख 18 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*विदिशा*
पुलिस ने शमशाबाद क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं कार सहित लगभग 8 लाख 5 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

*सीधी*
पुलिस ने जमोड़ी क्षेत्र में अवैध शराब से भरी कार जप्त कर लगभग 7 लाख 17 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*उज्जैन*
पुलिस ने खाचरौद, पंवासा एवं माधवनगर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब, वाहन एवं मोबाइल सहित लगभग 6 लाख 12 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*भिंड*
पुलिस ने रौन एवं अमायन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब, कार सहित लगभग 5 लाख 99 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*जबलपुर*
पुलिस ने बरेला, पनागर एवं घमापुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर लगभग 5 लाख 80 हजार रूपए की अवैध शराब जप्त की।
*नर्मदापुरम*
पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं कार सहित लगभग 5 लाख 70 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*खंडवा*
पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई करते हुए लगभग 4 लाख 53 हजार रूपए से अधिक की संपत्ति जब्‍त की है।
*मुरैना*
पुलिस ने चिन्नौनी एवं कैलारस थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं कार सहित लगभग 4 लाख 45 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*आगर मालवा*
पुलिस ने नलखेड़ा क्षेत्र में कार्रवाई कर 89 पेटी अवैध शराब सहित लगभग 4. लाख 24 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*डिंडोरी*
पुलिस ने शाहपुर एवं गाड़ासरई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध शराब एवं वाहन सहित लगभग 2 लाख 85 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
*दमोह*
पुलिस ने तेजगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई कर लगभग 1 लाख 90 हजार रूपए की अवैध शराब जप्त की।
*भोपाल ग्रामीण*
पुलिस ने गुनगा क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 1 लाख 6 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

इसी प्रकार शिवपुरी पुलिस ने 95 हजार 500 रूपए, सीहोर पुलिस ने लगभग 31 हजार 500 रूपए, दतिया पुलिस ने लगभग 40 हजार रूपए, रतलाम पुलिस ने लगभग 61 हजार 770 रूपए एवं आलीराजपुर पुलिस ने अवैध शराब एवं वाहन जब्‍त किए है।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। प्रदेशभर में अपराध एवं नशे के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button