सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों पर बड़ा कदम,हलफनामों में कार्रवाई नहीं तो ‘कठोर रुख’ की चेतावनी, अन्य राज्यों के साथ म.प्र.के निजी विश्वविद्यालयो पर भी गिरेगी गाज कौन से है वो विश्वविद्यालय?

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना, संचालन और वित्तीय पारदर्शिता की व्यापक जांच के आदेश देते हुए रितनंद बालवेद एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष और एमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति की व्यक्तिगत उपस्थिति को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि अब मुख्य ज़िम्मेदारी केंद्र, राज्यों और UGC पर है कि वे विस्तृत हलफनामे दाखिल करें, अन्यथा न्यायालय “कठोर दृष्टिकोण” अपनाने के लिए बाध्य होगा।
🔷 कोर्ट का सख्त निर्देश: 8 जनवरी को दोबारा सुनवाई
न्यायालय ने कहा कि—
अगली सुनवाई 08 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजे होगी,
और उससे पहले केंद्र सरकार का कैबिनेट सचिव,
सभी राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव,
तथा UGC चेयरमैन
शपथ-पत्र (हलफनामे) व्यक्तिगत रूप से दाखिल करें।
इन हलफनामों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।
कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का प्रतिनिधिकरण (delegation) स्वीकार नहीं होगा।
🔷 यदि तथ्य छिपाए या गलत बताए गए तो कोर्ट की कड़ी कार्रवाई
न्यायालय ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि—
“यदि कोई अधिकारी तथ्यों को छिपाता, दबाता, गलत प्रस्तुत करता या गलत बयान देता पाया गया,
तो कोर्ट कठोर रुख अपनाने को बाध्य होगा।”
🔷 निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से लेकर फीस व स्टाफ वेतन तक—सभी की जांच
कोर्ट ने सरकारों और UGC से निम्न बिंदुओं पर विस्तृत विवरण मांगा है—
1️⃣ विश्वविद्यालय कैसे अस्तित्व में आए?
किस पृष्ठभूमि/परिस्थिति में ये विश्वविद्यालय बने
किन कानूनों के तहत स्थापित हुए
किसे संचालन का वास्तविक नियंत्रण मिला
2️⃣ सरकार ने कौन से लाभ दिए?
भूमि आवंटन
विशेष रियायतें या प्राथमिकता
संस्थापकों/परिवारजनों को लाभ पहुंचाने की जांच
3️⃣ क्या वे ‘नो प्रॉफिट–नो लॉस’ मॉडल पर काम कर रहे हैं?
4️⃣ छात्रों–स्टाफ के लिए शिकायत निवारण प्रणाली क्या है?
5️⃣ क्या शिक्षकों–कर्मचारियों को कानूनी न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है?
6️⃣ UGC की वास्तविक भूमिका और निगरानी तंत्र क्या है?
विश्वविद्यालयों की जांच
अनुपालन सुनिश्चित करने का सिस्टम
नीति बनाम वास्तविक क्रियान्वयन
🔷 सभी राज्य और केंद्र सरकारें बनीं पक्षकार
कोर्ट ने आदेश दिया कि—
भारत सरकार (कैबिनेट सचिव सहित),
सभी राज्य सरकारें,
सभी केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली सहित),
तथा UGC चेयरमैन
इस रिट याचिका में प्रतिवादी (party-respondent) बनाए जाएँ।
🔷 आदेश की प्रति के साथ नोटिस जारी होंगे
सभी नए प्रतिवादियों/अधिकारियों को आदेश की प्रति उपलब्ध कराते हुए नोटिस जारी किए जाएँ।
सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश अब भारत के निजी विश्वविद्यालय क्षेत्र की सबसे व्यापक और बड़ी न्यायिक समीक्षा की ओर संकेत देता है। आदेश की छाया देखे




अगली सुनवाई 08 जनवरी 2026 की सुनवाई इस प्रक्रिया का निर्णायक चरण होंगी.



