लोकायुक्त भोपाल की ट्रैप करवाई 55000-/ रुपये की रिश्वत लेते माखनलाल पाल,अभय सिंह तोमर,सहायक ग्रेड 2 वनमंडलाधिकारी पश्चिम बैतूल और कंप्यूटर ऑपरेटर को ट्रैप किया

महानिदेशक लोकायुक्त मध्यप्रदेश भोपाल श्री योगेश देशमुख के निर्देशन में एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश पर भोपाल संभाग द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही की गई।
*दिनाँक**
17.08.2026
*आरोपीगण*
(1)माखनलाल पाल पिता स्वर्गीय श्री भागुलाल पाल उम्र 62 वर्ष पद सहायक ग्रेड 2 वनमंडलाधिकारी पश्चिम बैतूल
(2) अभय सिंह तोमर पोलिटा स्वर्गीय श्री रमेश सिंह तोमर उम्र 46 वर्ष पद कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यालय वनमंडालाधिकारी पश्चिम बैतूल
*रिश्वत राशि*
55000-/ रुपये की रिश्वत आवेदक वन रक्षक श्री सुकांत पाठक से कार्यालय परिसर मै लेते हुए ट्रेप किया गया।
*विवरण*
– आवेदक सुकांत पाठक वनरक्षक के पद पर पदस्थ होकर खकरा रोपिड़ी बैतूल में सहायक के रूप में कार्यरत है. आवेदक के ऊपर एक अनुशासनात्मक कार्यवाही वनमंडालाधिकारी पश्चिम बैतूल के कार्यालय में प्रचलन में थी. जिसकी वजह से उसे जुलाई 2026 में पदोन्नति भी नहीं मिल सकी. वनमंडालाधिकारी पश्चिम के कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ओपेरेटर श्री अभय सिंह तोमर तथा बाबू श्री माखनलाल पाल ने आवेदक के विरुद्ध चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही एस डी ओ तथा डी एफ ओ के माध्यम से ख़त्म कराकर अगली डीपीसी में पदोन्नति करने के नाम पर आवेदक से ₹55000 की रिश्वत की मांग की ।
जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय भोपाल में पुलिस अधीक्षक से की थी।जिसका सत्यापन पर रिश्वत मांग करना पाया गया। आज दिनांक 17/ 8/2026 दल गठित कर आरोपीगण को 55000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ।आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, एवं 61 ( 2) बी एन एस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
**ट्रेप दल-*
उप पुलिस अधीक्षक श्री कवींद्र सिंह चौहान अनुसंधान कर्ता अधिकारी ,निरीक्षक रजनी तिवारी , प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल, आरक्षक़ मनमोहन साहू, मनीष भट्ट, यशवंत पटेल, सत्येंद्र सिंह, चैतन्य प्रताप सिंह, मनोज मांझी, रविंद्र शर्मा लोकायुक्त भोपाल ।
*लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि कोई भी शासकीय अधिकारी – कर्मचारी रिश्वत की मांग करे, तो कार्यालय एवं दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।
कार्यालय पता –
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त
पुराना सचिवालय कोहेफ़िज़ा भोपाल
मोबाइल नंबर 9926412100
दूरभाष नंबर 07552540889**




