लोकायुक्त संभाग रीवा की ट्रैप कार्यवाही,96,000 की रिश्वत लेते आरोपी, कृष्ण चंद्र शर्मा घटना स्थल प्रेम नगर जिला सतना स्थित अपूर्व बोस का किराए का मकान में ट्रैप किया

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही
*ट्रेप दिनाक* -19.08.2026
*नाम आवेदक* – श्री सिद्धार्थ ओझा पिता श्री ज्ञानेंद्र प्रसाद ओझा निवासी ग्राम अमरैया पोस्ट दुआरी जेपी रोड जिला रीवा मध्य प्रदेश
*आरोपी*- कृष्ण चंद्र शर्मा (के० सी० शर्मा) पिता स्वर्गीय श्री इंदल प्रसाद शर्मा उम्र 58 वर्ष ,स्थाई निवासी मकान नंबर 14 बाते 158 शुभम विला गायत्री स्कूल के पीछे नेहरू नगर जिला रीवा।
*पद* -मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक सतना मध्य प्रदेश
*जप्त रिश्वत राशि* – 96,000/- रु
*घटना स्थल*- प्रेम नगर जिला सतना स्थित अपूर्व बोस का किराए का मकान
*विवरण*:-
शिकायतकर्ता सिध्दार्थ ओझा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जिला सतना अंतर्गत शाखा नागौद में समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं जिनके कार्य क्षेत्र में तीन समितियां क्रमशः पटवारा, रीछुल एवं दुरेहा आती है । शिकायतकर्ता सिध्दार्थ ओझा आरोपी श्री के.सी. शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जिला सतना के अधीनस्थ पदस्थ है। शिकायतकर्ता द्वारा वर्ष 2025- 26 में 32300 कुंटल धान की खरीदी की थी। आरोपी श्री के.सी. शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा धान खरीदी के कमिशन के रूप में1,00,000/रुपये (एक लाख रुपए ) अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी । शिकायतकर्ता ,आरोपी को रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए उसके द्वारा लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत की गई । उक्त शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त पुलिस रीवा के द्वारा सत्यापन कराया गया जिसके दौरान आरोपी द्वारा 03 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 96000 रुपये की माँग की गई । तत्पश्चात आज दिनांक 1 9.08.2026 को पुलिस अधीक्षक रीवा योगेश्वर शर्मा के निर्देश पर टीम गठित कर ट्रैप कार्यवाही का आयोजन किया गया जिसमें आरोपी कृष्ण चंद्र शर्मा (के० सी० शर्मा) ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी बैंक सतना को शिकायतकर्ता से 96,000/–रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है |
आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
*ट्रेप टीम* –
श्री नरेश बेहरा निरीक्षक विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक कार्यालय रीवा एवं
श्री एस.आर . मरावी निरीक्षक द्वारा लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम सहित कार्यवाही की जा रही है ।
*विशेष* –
लोकायुक्त संगठन द्वारा आमजन से अपील है की रीवा संभाग में यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की माँग करता है तो लोकायुक्त पुलिस रीवा को मोबाइल नंबर 98936 07619 पर संपर्क कर सकते है ।






