लोकायुक्त संभाग सागर के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही गुड्डा रैकवार पिता चेतराम रैकवार उम्र60 वर्ष पद चौकीदार 1-जुगराज सिंह पिता स्व. जवाहर लोधी, उम्र-49 वर्ष, सचिव ग्राम पंचायत तेजगढ़,2- गुड्डा रैकवार पिता चेतराम रैकवार उम्र 60 वर्ष पद चौकीदार ग्राम पंचायत तेजगढ़

*महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर श्री योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में लोकायुक्त संभाग सागर के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही*-
*ट्रैप दिनांक* – 11-05-2026
*आवेदक*- महेन्द्र कोष्टी पिता अमृतलाल कोष्टी उम्र 37 साल निवासी ग्राम तेजगढ़ जिला दमोह
*आरोपी*~
गुड्डा रैकवार पिता चेतराम रैकवार उम्र60 वर्ष पद चौकीदार 1-जुगराज सिंह पिता स्व. जवाहर लोधी, उम्र-49 वर्ष, सचिव ग्राम पंचायत तेजगढ़,
2- गुड्डा रैकवार पिता चेतराम रैकवार उम्र60 वर्ष पद चौकीदार ग्राम पंचायत तेजगढ़
*घटनास्थल* – ग्राम पंचायत तेजगढ़ जिला दमोह।
*रिश्वत राशि*-6,000/- रुपये
*विवरण*:- आवेदक की पत्नी उषा कोष्टी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है जिसकी जिओ टेंगिग करने के और दूसरी किश्त डालने की एवज में ₹10000 रिश्वत की मांग आरोपी सचिव जुगराज सिंह द्वारा की जा रही थी । आवेदक के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष आवेदन पत्र दिया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा आवेदन पत्र का सत्यापन कराया गया । सत्यापन के दौरान अनावेदक सचिव द्वारा आवेदक से 4 हजार रुपए रिश्वत राशि प्राप्त की गई । शिकायत के सत्यापन उपरांत आज दिनांक 11.05.26 को लोकायुक्त दल द्वारा आरोपी सचिव जुगराज सिंह को ₹6000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया । गुड्डा रैकवार चौकीदार को रिश्वत लेने में आरोपी का सहयोग करने के लिए सह आरोपी बना कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
*ट्रैपकर्ता* :- निरीक्षक मंजू किरण तिर्की एवं निरीक्षक रंजीत सिंह तथा लोकायुक्त सागर स्टाफ
*नोट*- सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर 8435794333 पर फ़ोन कर सकते है ।



