25 नवंबर जंतर मंतर दिल्ली में कर्मचारियों का जंगी धरना प्रदर्शन

नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक, प्रदेश मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कर्मचारी कांग्रेस के महामंत्री ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए 25 नवंबर 2025 को दिल्ली में जंतर मंतर पर देश के विभिन्न राज्यों से लाखों कर्मचारी अधिकारी अपनी पुरानी पेंशन के अधिकार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु जी के नेतृत्व में पहुंचेंगे.

मध्य प्रदेश के अध्यक्ष परमानंद डेहरिया के नेतृत्व में कर्मचारियों को एकजुट किया जा रहा है जंतर मंतर पर पुरानी पेंशन बहाली निजीकरण, आरटीई, के पहले टेईट की अनिवार्यता समाप्त करने के मुद्दों को लेकर दिल्ली में संवैधानिक महारैली का आयोजन किया गया है संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशफाक खान, नेशनल मूवमेंट के जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर, श्रीमती प्रमिला सगरे, जिला संयोजक विजय राठौड़, कल्पना पवार शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौकसे ,अपेक्स के जिला अध्यक्ष राजकुमार मंडलोई, मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सदानंद कापसे ,योगेश यादव, वन कर्मचारी के सचिन हबीर, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के जिला अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति, आंगनबाड़ी की पदाधिकारी श्रीमती मंजू श्री ठाकुर, शाहिद बानो, शारदा नेरकर सभी ने बताया कि भारत सरकार ने2004मैं नेशनल पेंशन स्कीम केंद्रीय कर्मचारियों एवं 2005 में सभी राज्यों ने लागू किया जिसका विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में विगत 15 वर्षों से चल रहा है जिसके दबाव में आकर भारत सरकार ने 24 अगस्त 2024 को यूनिफाइड पेंशन स्कीम घोषणा कर 1 जनवरी 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों पर लागू किया जिसमें आज दिनांक तक मात्र 3% कर्मचारियों ने स्वीकार किया माननीय प्रधानमंत्री जी से अनुरोध है कि एक बार नेशनल पेंशन स्कीम यूनिफाइड पेंशन स्कीम एवं ओल्ड पेंशन स्कीम को स्वीकार करने का खुला अवसर देना चाहिए ताकि हम सब पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को समाप्त की घोषणा कर सके 25 नवंबर 2025 की संवैधानिक महारैली दिल्ली की तैयारी हेतु स्थित प्रज्ञा राष्ट्रीय महासचिव ,प्रेम सागर राष्ट्रीय संयोजक डिफेंस, अमरीक सिंह राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रेलवे एवं परमानंद डेहरिया राष्ट्रीय सचिव को मध्य प्रदेश में सघ न दौरा कार्यक्रम चल रहे हैं बुरहानपुर जिले में भी दिल्ली जाने के लिए सभी कर्मचारियों को सक्रिय किया गया है प्रचार प्रसार चल रहा है शासन के 56 विभाग के लाखों कर्मचारियों की संख्या में मध्य प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी दिल्ली जाएंगे उपरोक्त जानकारी श्रीकांत गंगराड़े, कैलाश निगम, नंदू बारी ,शेख महमूद ने दी


