मध्य प्रदेश

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में CAG–ICSSR कोलोक्वियम सम्पन्न,
मध्यप्रदेश की वित्तीय स्थिति एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन


भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) तथा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के संयुक्त तत्वावधान में CAG–ICSSR Colloquium, Madhya Pradesh Chapter का आयोजन बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के क्षिप्रा सभागार में सम्पन्न हुआ। कोलोक्वियम का विषय “मध्यप्रदेश की वित्तीय स्थिति एवं मध्यप्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन” रहा।
कार्यक्रम में CAG एवं ICSSR के वरिष्ठ अधिकारियों, अर्थशास्त्रियों तथा शिक्षाविदों ने सहभागिता की। इस दौरान मध्यप्रदेश की वित्तीय स्थिति, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन, वित्तीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में श्री अभिषेक गुप्ता, Dy. CAG; श्री राम हित, Principal Accountant General; श्री अखिल सोनकुमार, Senior Deputy Accountant General; सुश्री ललिता शर्मा, Deputy Accountant General; श्री परीक्षित, DAG; प्रो. राम सिंह, ICSSR Council Member एवं Director, Delhi School of Economics; प्रो. कन्हैया आहूजा, Director, School of Economics, Devi Ahilya University, Indore तथा डॉ. अभिनव पालीवाल, ICSSR सहित अनेक विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
विशेषज्ञों ने मध्यप्रदेश की वित्तीय व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करते हुए वित्तीय अनुशासन, संसाधनों के बेहतर उपयोग, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को प्रभावी प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के सत्र में कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, पुनर्चक्रण, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय स्तर पर प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. एस.बी. सिंह तथा डीएसडब्ल्यू एवं प्रॉक्टर डॉ. पवन मिश्रा ने कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आभार प्रोफेसर पवन मिश्रा द्वारा व्यक्त किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के संवाद से प्रशासनिक अनुभव, वित्तीय विशेषज्ञता और सामाजिक विज्ञान अनुसंधान को एक साथ लाने में सहायता मिलती है। CAG एवं ICSSR के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह कोलोक्वियम मध्यप्रदेश की वित्तीय व्यवस्था तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद का महत्वपूर्ण मंच बना।
कार्यक्रम का आयोजन 16 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक क्षिप्रा सभागार, कुलगुरु कार्यालय, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल में किया गया।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button