मध्य प्रदेश

CHW हेल्पलाइन नंबर पर 3067 बुजुर्गों ने मांगी कानूनी, प्रशासनिक सलाह



भोपाल-साल दर साल जिस तेजी से बुजुर्गों की आबादी बढ़ रही है इसी के साथ उनसे जुड़ी समस्याएं भी रफ्तार पकड़ रही है। सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से निजात दिलाने और मदद के लिए चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर समिति ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए। इन नंबर पर 3067 बुजुर्गों ने कॉल कर मदद ली है।अकेलेपन की समस्या से जूझ रहे कॉलर ने अपने मन की बात खुलकर कि इनमें ज्यादातर बुजुर्ग पत्नी और बच्चों के विदेश जाने के बाद से ही अकेले रहने को मजबूर हैं। हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले कई बुजुर्गों ने वृद्ध आश्रम की जानकारी ली। वहीं सबसे ज्यादा बुजुर्गों ने अपनी पेंशन आयुष्मान कार्ड के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए मदद मांगी। पड़ोसी या परिवार के लोगों से प्रताड़ित  बुजुर्गों को संस्था की लीगल एक्सपर्ट ने निशुल्क कानूनी परामर्श दिया। इसके अलावा अकेलापन दूर करने या मदद के लिए कई बुजुर्गों ने वालंटियर को अपने घर बुलाया। गौरतलब है कि बुजुर्गों को आपस में जोड़ने के लिए संस्था ने एल्डर क्लब बनाया। जिसमें धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बुजुर्गों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। राजधानी भोपाल के बुजुर्गों के लिए शुरू हुई हेल्पलाइन सेवा पूरी तरह निशुल्क है।

प्रशासनिक परामर्श टीम का हुआ गठन
    इमोशनल सपोर्ट और लीगल एडवाइज के साथ संस्था ने अब गरीब और असहाय बुजुर्गों के घर पर प्रशासनिक एडवाइस और जरूरी दस्तावेज के लिए लीगल टीम का गठन किया है । कंप्लीट बेड रेस्ट वाले बुजुर्गों के लिए प्रशासनिक कानूनी परामर्श के साथ लीगल फॉर्मेलिटी में सहयोग किया जाएगा। प्रशासन अकादमी से रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ प्रतिभा राजगोपाल की अगुवाई में लीगल सेल काम करेगी। वूमेन पीस अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त डॉ प्रतिभा न्यायिक समाधान के लिए ग्लोबल मीडिएशन सेंटर में महिलाओं को प्रशासनिक और कानूनी परामर्श पिछले कई सालों से दे रही हैं।

*इन मामलों में मिलेगा परामर्श*
व्यक्तिगत एवं पारिवारिक विवाद उत्तराधिकारी संबंधी मामले
चल चल संपत्ति
पड़ोसियों से संबंधित विवाद
बैंक से संबंधित मामले मानवाधिकार संरक्षण
आत्म सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा के मामले
वृद्ध जन एवं बच्चों के मध्य विवाद
शासकीय कार्यालय संबंधित मामले

*यह नंबर किए जारी*

वॉलिंटियर
7869536279

लीगल सेल 9425016439

*बुजुर्गों की परेशानी को देखते हुए संस्था चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर समिति ने लीगल सलाह और वॉलिंटियर की मदद लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे। अब संस्था बुजुर्गों को उनके घर पर ही निशुल्क कानूनी और प्रशासनिक परामर्श की सुविधा देने जा रही है।*
मोहन सोनी, उपाध्यक्ष, चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर समिति

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button