लोकायुक्त संभाग सागर के ट्रैप कार्यवाही 10,000/- रुपये रिश्वत राशि ट्रैप
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग सागर के ट्रैप कार्यवाही
*ट्रैप दिनांक* – 12-06-2026
आवेदक~भगवान दास सोलंकी सागर
आरोपी~ मानवेंद्र सिंह ठाकुर, पटवारी हल्का 34 बम्होरी घाट तहसील जैसीनगर जिला सागर
*घटनास्थल* – तिली तिराहा गणेशपुरम रोड सागर।
*रिश्वत राशि*-10,000/- रुपये
*विवरण:- आवेदक की पुत्रवधू के द्वारा ग्राम कंकर कुइया जैसीनगर में 1.4 हेक्टेयर भूमि क्रय की गई थी जिसका नामांतरण आवेदन तहसीलदार जैसीनगर के कार्यालय में लंबित है ग्राम कंकर कुइया अंतर्गत बम्होरी घाट हल्का पटवारी मानवेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा नामांतरण करने के एवज में ₹10000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी, आवेदक के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक महोदय सागर को आवेदन दिया गया।आवेदन पत्र का सत्यापन किया गया, शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक 12.06.26 को को लोकायुक्त दल द्वारा हल्का पटवारी बम्होरी घाट मानवेंद्र सिंह ठाकुर को तिली तिराहा गणेशपुरम रोड सागर में ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस सागर द्वारा पकड़ा गया । अग्रिम कार्यवाही जारी है ।
*ट्रैपकर्ता* :- निरीक्षक रंजीत सिंह एवं निरीक्षक कमल सिंह उइके तथा लोकायुक्त सागर स्टाफ



