खेल

दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका बास्केटबाॅल टीम ने इतिहास बनाया।



सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी के खिलाड़ियों से सज्जीत डीपीएस राजनांदगांव की बालिका बास्केटबाॅल टीम ने सी बी एस ई का प्रतिनिधित्व करते हुये जुनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता।
स्कूल गेम्स फेडरेशन के 69 साल में टीम गेम में कोई भी स्कूल टीम कभी राष्ट्रीय शालेय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक नहीं जीती है। यह कारनामा डी पी एस की टीम ने सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करते हुए कर दिखाया। इसका सम्पूर्ण श्रेय अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं उनकी पत्नी कालवा राधा राव को जाता है कि उनके कुशल प्रशिक्षण में राजनांदगांव का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार रोशन हो रहा है ।

सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव के खिलाड़ियों से सज्जीत दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका टीम ने सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करते हुये 69 वीं जुनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता कण स्वर्ण पदक जीता। फाइनल  में सी बीएस ई टीम ने महाराष्ट्र को 92-83  अंको परास्त किया। सेमीफाइनल में सी बी एस ई (दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव ) की टीम ने छत्तीसगढ़ की टीम को 48-22  अंको से परास्त किया ।उल्लेखनीय है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की की टीम सी बी एस ई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता टीम होने के कारण सीधे स्कूल नेशनल में भाग ले रहीहै।दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका बास्केटबाॅल टीम की और से रूमी कोनवर ,अदिति कोडापे ,सोफी सिका, काम्या झा अंजनी ,आर्या विजय अवारे ,प्रेरणा, पुजीता,केथरीना नाजारथ, मुग्धा राजगुरू,नंदनी माधो प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।   इसके पूर्व दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका बास्केटबाॅल टीम ने लीग मैचेस में केंद्रीय विद्यालय संगठन को 50-23 अंको से, डी ए वी की टीम को 58-12 अंको से, और मणिपुर की टीम को 45-02 अंको से परास्त कर प्रि क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रि क्वार्टर फाइनल में झारखंड की टीम को 48-11 अंको से, क्वार्टर फाइनल में मध्यप्रदेश को 49-11 अंको से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की टीम ने छत्तीसगढ़ 48-22 अंको से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में महाराष्ट्र टीम को 92-83 अंको से परास्त कर स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में डीपीएस की बालक टीम भी सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रि क्वार्टर फाइनल में परास्त हुई। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका टीम ने पिछले वर्ष भी चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय शालेय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया था एवं इस वर्ष के प्रारंभ में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका टीम ने सिंगापुर में आयोजित एन बी ए राइजिंग स्टार इंटरनेशनल इन्विटेशनल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भी भाग लिया था।
ये सभी खिलाड़ी रेवाडिह स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवाडिह एवं सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी के मैदान पर नियमित प्रेक्टीस करते हैं । इन्हें अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव नियमित प्रशिक्षण प्रदान करते है।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button