औसत वेतन के आधार पर पेंशन तय करने का विरोध

कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि इपीएफ पेंशन योजनाके अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के पूरे सेवाकाल की औसत वेतन के आधार पर पेंशन निर्धारण के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है उपरोक्त जानकारी देते हुए संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशफाक खान ने कहा कि हम इसका विरोध करते हैं या अन्याय पूर्ण है इस पेंशन को प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों का प्रयोग करने के लिए तैयार है, संयुक्त मोर्चा राजेश साल्वे , अनिल बाविस्कर, धर्मेंद्र चौकसे, विजेश राठौर ने कहा कि पेंशन एक मानवीय विषय है इसे बचत योजना की तरह नहीं लिया जाना चाहिए पेंशन पर होने वाला व्यय एक तरह का निवेश है, जिससे उत्पादक वह नहीं माना जाना चाहिए प्रदेश अध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि हर योजना में पेंशन अंतिम वेतन या अंतिम वर्ष की औसत वेतन के आधार पर ही निर्धारित होने वाली आय है संपूर्ण सेवाकाल का वेतन का औसत निकालकर उसके आधार पर पेंशन निर्धारण करने का यह नया फॉर्मूला कर्मचारी विरोधी मानसिकता दर्शाते हैं





