भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के थाना बागसेवनिया, अशोका गार्डन, कोलार, खजूरी समेत 4 थानों तथा एडिशनल डीसीपी ऑफिस जोन-3 को एक साथ मिला ISO-9001 : 2015

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा किये जा रहे नवाचार के तहत शहर के समस्त थानों के जीर्णोद्धार हेतु निरंतर विशेष प्रयास किये जा रहे है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को थाना बागसेवनिया, अशोका गार्डन, कोलार, खजूरी समेत 4 थानों तथा एडिशनल डीसीपी ऑफिस जोन-3 को पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार, एडिशनल कमिश्नर श्री शैलेंद्र सिंह चौहान तथा आईएसओ की टीम द्वारा ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
शहर के उक्त थानों को जीर्णोद्धार को अभियान के तौर पर लिया गया। थानों की बिल्डिंग अत्यंत जर्जर परिस्थिती में थी व थाने के स्टॉफ एवं आमजनों/पीड़ितों के बैठने की भी जगह नहीं थी तथा दयनीय स्थिति मे वहां का रिकार्ड इत्यादि था। वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर मार्गदर्शन में जीर्णोद्धार हेतु कार्य किया गया। पुराने रिकार्ड को नष्ट तथा संधारित किया गया, आमजनों के बैठने की व्यवस्था की गई तथा थाने के सौंदर्यीकरण तथा जनोन्मुखी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया गया। ISO की टीम द्वारा मूल्यांकन, गुणवत्ता एवं मानकों के आधार पर ISO अवार्ड के लिए चयनित किया गयाl इसके पहले थाना मिसरोद , रातीबढ़ एवं महिला थाना को भी ISO सर्टिफाइड किया जा चुका हैl
उक्त ISO अवार्ड के लिए पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा थाना स्टाफ एवं अधिकारियों को बधाई दी गई साथ ही अन्य थानों को भी उक्त श्रेणी में लाने हेतु प्रेरित किया गया। थाने पर लाए गये जनोन्मुखी सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया एवं इसकी सराहना की और अपेक्षा की, कि यहां पर आने वाली जनता को बेहतर सेवा प्रदान करने में थाना सक्षम हो सकेगा तथा थाने की कार्यवाही में प्रभावी व्यावसायिक दक्षता आ पायेगी। उन्होने आशा व्यक्त की कि आगामी दिनो मे भोपाल कमिश्नरेट के अन्य थानों को भी इसी प्रकार से जीर्णोद्धार किया जायेगा और प्रयास किया जायेगा कि उन्हे भी ISO-9001 : 2015 का सर्टीफिकेट प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर DCP श्री विकास सहवाल, Addl Dcl श्रीमती शालिनी दीक्षित, Addl Dcp श्रीमती मिनी शुक्ला, ACP श्री उमराव सिंह, Acp श्री मनोज कुमार, ISO से श्री योगेन्द्र द्विवेदी तथा RI श्री जयसिंह तोमर, थाना प्रभारी बाग सेवनिया, कोलार, अशोका गार्डन, खजूरी सड़क, एमपी नगर एवं गणमान्य नागरिक, स्टॉफ, मीडिया बंधु मौजूद रहे।






