25 नवंबर 2025 को संवैधानिक महारैली नई दिल्ली के जंतर-मंतर में पुरानी पेंशन बहाली,टेट की अनिवार्यता समाप्त एवं निजीकरण,निगमीकरण की समाप्ति को लेकर देश व्यापी शांति पूर्वक प्रदर्शन किया गया। 2/12/25

एफआईआर की प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन करेंगे
मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, नेशनल मूवमेंट ऑफ़ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि 02 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में एफ आई आर की प्रतियां जलाकर रोष प्रगट करते हुए दर्ज एफआईआर को वापिस की मांग मध्यप्रदेश के कर्मचारी करेंगे।
ज्ञातव्य होवे कि 25 नवंबर 2025 को संवैधानिक महारैली नई दिल्ली के जंतर-मंतर में पुरानी पेंशन बहाली,टेट की अनिवार्यता समाप्त एवं निजीकरण,निगमीकरण की समाप्ति को लेकर देश व्यापी शांति पूर्वक प्रदर्शन किया गया।
जिसकी नियमानुसार अनुमति ली गई थी,अधिक संख्या का हवाला देकर दिल्ली पुलिस प्रशासन द्वारा नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय वरिष्ठता उपाध्यक्ष श्री सुखजीत सिंह सहित अन्य तीन श्री विजेन्द्र सिंह धालीवाल, श्री रूपेश कुमार,श्री सर्वजीत सिंह पदाधिकारियों पर विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिसमें बताया गया पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना प्रदर्शन में नियमों की अनदेखी की गई।
इस बात लेकर देश भर के कर्मचारियों में भारी रोष है, क्योंकि अपने अधिकार के लिए शान्ति पूर्ण तरीके से बात कहने का अधिकार देश के कर्मचारियों को हैं।
सरकार और प्रशासन से इस कार्यक्रम की नियमानुसार अनुमति ली गई और प्रदर्शन शान्ति पूर्ण तरीके से निर्धारित स्थान व समय पर किया गया।
कर्मचारी का पुराना पेंशन संवैधानिक अधिकार है जिसके लिए विगत 15 वर्षों से निरंतर आन्दोलन जारी है।
किन्तु सरकार द्धारा कर्मचारियों की मांग नहीं मानी जा रही है कर्मचारी अपने भविष्य की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं
एफ आई आर के विरोध में श्री विजय कुमार बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश व्यापी एफ आई आर की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।
02 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे मध्यप्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर तहसील कार्यालय के समक्ष एफआईआर की कापी जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डेहरिया, डॉक्टर अशफाक खान, धर्मेंद्र चौकसे, अनिल बाविस्कर ,विजय राठौड़, अनिल सातव, राजेश साल्वे, राजेश पाटील,राजकुमार मंडलोई ,विनोद राठौर, सदानंद कापसे, श्रीमती प्रमिला सगरे, ज्योति पाटील ने मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से अपील की की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एफ आई आर के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करें।





